नवाबगंज/बहराइच: अब्दुल्लागंज वनरेंज में दोपहर वन विभाग के कर्मी शिवनरायन,वन रक्षक मनोज कुमार सिंह, दैनिक श्रमिक नूर मोहम्मद,दैनिक श्रमिक राम भवन सिंह के साथ अब्दुल्लागंज रेंज आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष संख्या-4 का गस्त कर रहा था कि उक्त वन क्षेत्र में वृक्ष गिरने की आवाज सुनायी पड़ी आवाज की दिशा में बन कर्मी आगे बढ़े तो देखा कि लगभग 700मी0 की दूरी पर एक वृक्ष साखू का गिरा पड़ा है।
6-7 व्यक्ति अपने हाथों में भरुआ बन्दूके लिये हुए गिरोह बन्द होकर सीधे हो गये और धौस के साथ गन्दी गन्दी गालिया बकते हुए कहने लगे सालों जंगलवालों हमारे कार्यों में बाधा डालोगो तो जान से मार दूंगा। और यह कहते हुए फायरिंग करने लगे। जिसकी जवाबी कार्यवाही मेरे द्वारा सरकारी बारा बोर बन्दुक से हवाई फायर किया ।
उसके उपरान्त अपराधी गण काटे गये साल वृक्ष का समस्त प्रकाष्ठ मौके पर छोड़ कर भाग गये और जंगल झाड़ियों का फायदा उठाकर वृक्ष के कटान स्थल से लगभग 800मी0 की दूरी पर स्थित भारत नेपाल सीमा पार कर नेपाल राष्ट्र में भाग गये।घटना में तीन व्यक्तियों को पहचान लिया गया|
सरनाम सिंह पुत्र अज्ञात, मोल्हे पुत्र अज्ञात राम किशुन पुत्र लिलऊ निवासी गण सिक्खनपुरखा थाना हिरमिनिया जिला बाके राष्ट्र- नेपाल है। भारतीय वन अधिनियम 1927 व भारतीय दण्ड संहिता 1860 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की मांग की गई।
Report - रावेंद्र शर्मा