मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

बलरामपुर न्यूज़ : जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

चुनाव आयोग के दिशानिर्देश में चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए राजनैतिक दलों से सुझाव प्राप्त किए जाने के संबंध में डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों…

बलरामपुर न्यूज़ : जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न
बलरामपुर न्यूज़ : जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न | फ़ोटो: TVL News


चुनाव आयोग के दिशानिर्देश में चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने  के लिए राजनैतिक दलों से सुझाव प्राप्त किए जाने के संबंध में डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।बैठक में डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दल की सुविधा के लिए जनपद के ऑफिशल एनआईसी साइट पर डीईओ पोर्टल उपलब्ध है। डीईओ पोर्टल से सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।इस दौरान संप्रति चल रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों के निरंतर पुननिरीक्षण कार्य पर विस्तृत चर्चा की गई । जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है एवं उसका नाम मतदाता सूची में नहीं है , फॉर्म 06 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।इस दौरान डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए।इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।