मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Banda Boat Capsize: अब तक 11 शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में नाव पलटने से लापता हुए 17 लोगों में से शनिवार को 8 और शव मिले हैं। ये शव फतेहपुर बॉर्डर पर मिले हैं। मृतकों में 5…

Banda Boat Capsize: अब तक 11 शव बरामद, अन्य की तलाश जारी
Banda Boat Capsize: अब तक 11 शव बरामद, अन्य की तलाश जारी | फ़ोटो: TVL News

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में नाव पलटने से लापता हुए 17 लोगों में से शनिवार को 8 और शव मिले हैं। ये शव फतेहपुर बॉर्डर पर मिले हैं। मृतकों में 5 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। अब मृतकों की संख्या 11 हो गई है। 




गुरुवार को रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने रहीं महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी की बीच धारा में पलट गई थी।  नाव में करीब तीन दर्जन लोग सवार थे।  शनिवार दोपहर तक 11 शव बरामद हुए हैं, अन्य लापता लोगों की अभी भी तलाश जारी है| ये रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग 40 घंटे से चल रहा है| 



बांदा जिले में थाना क्षेत्र के मरका घाट से फतेहपुर के असोथर गांव जा रही यात्रियों से भरी नाव गुरुवार (11 अगस्त, 2022 को) दोपहर करीब तीन बजे पलट गई थी| महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए नाव पर सवार होकर मायके जा रही थीं। पानी का बहाव तेज होने से पतवार टूट गई, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। 



बांदा में नाव पलटने के मामले में पुलिस और गोताखोरों की मदद से किशनपुर घाट से 8 और शव बरामद किए गए हैं। अब तक 11 शव बरामद हुए हैं। बरामद शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है और तलाशी अभियान जारी है। CM योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव पलटने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। 



NDRF कमांडेंट नीरज मिश्रा ने बताया, "हादसे में 35 लोगों के यमुना में डूबने की खबर थी। मगर, 5 लोग जिंदा मिले हैं। पुलिस वैरिफिकेशन में सामने आया कि वे हादसे के बाद तुरंत घर चले गए थे। 15 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। अब तक कुल 11 लोगों के शव मिल चुके हैं। 4 की तलाश जारी है।



लापता लोगों के आंकड़े बढ़ भी सकते है: DM

बांदा के डीएम अनुराग पटेल ने कहा,''आज मिले 8 शव फतेहपुर साइड के पास मिले। यहां से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। 4 लोगों को अभी भी लापता बताये जा रहे है, लेकिन आंकड़े बढ़ भी सकते है क्योंकि हमारे पास नाव पर सवार लोगों की सटीक संख्या नहीं है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आज फतेहपुर की तरफ हैं|




10 अगस्त को इनकी हुई थी मौत

●फुलवा (45) निवासी सावला डेरा जरौरी जिला फतेहपुर।

●किशन (मासूम बच्चा) पुत्र दिनेश यादव, निवासी मर्का।

●राजरानी (40) निवासी कउहन जिला फतेहपुर।


13 अगस्त को इनके मिले शव

●राजू पुत्र मुन्ना प्रसाद, निवासी लक्ष्मणपुर, फतेहपुर।

●गीता पत्नी ब्रजकिशोर, निवासी मुंडवारा, थाना मरका, जनपद बांदा।

●माया पत्नी दिनेश, निवासी मरका, जनपद बांदा।

●मुन्ना उर्फ रामप्रसाद पुत्र रामचरण, जरौली, जनपद फतेहपुर।

●प्रीति पत्नी विकास, निवासी महिला थाना मरका, जनपद बांदा।

●झल्लू पुत्र लाला, निवासी दूसुवा का डेरा सरकंडी, जनपद फतेहपुर

●अज्ञात।

●अज्ञात।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।