मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Banda Boat Capsize: अभी तक 3 शव बरामद, 17 की तलाश, पानी में करंट भी...;करीब 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने रहीं महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी की बीच धारा में पलट गई। यमुना नदी में एक नाव के पलट जाने से कई लोगों की मौत हो गई…

Banda Boat Capsize: अभी तक 3 शव बरामद, 17 की तलाश, पानी में करंट भी...;करीब 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Banda Boat Capsize: अभी तक 3 शव बरामद, 17 की तलाश, पानी में करंट भी...;करीब 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | फ़ोटो: TVL News

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में  गुरुवार को रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने रहीं महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी की बीच धारा में पलट गई।  यमुना नदी में एक नाव के पलट जाने से कई लोगों की मौत हो गई| नाव में करीब तीन दर्जन लोग सवार थे। शुक्रवार दोपहर तक 3 शव बरामद हुए हैं, 17 लापता लोगों की अभी भी तलाश जारी है|  गुरुवार को 15 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। बांदा पुलिस ने गुरुवार को नाविक को गिरफ्तार कर लिया है। 



बांदा जिले में थाना क्षेत्र के मरका घाट से फतेहपुर के असोथर गांव जा रही यात्रियों से भरी नाव दोपहर करीब तीन बजे पलट गई| महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए नाव पर सवार होकर मायके जा रही थीं। पानी का बहाव तेज होने से पतवार टूट गई, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन पुलिस बल के साथ पहुंचे। देर रात एनडीआरएफ टीम -एसडीआरएफ के साथ जिले के डीएम अनुराग पतले, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा और एडीएम सुरभि देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन में नदी में उतरे|  एनडीआरएफ और दोनों टीमों द्वारा देर रात करीब 1:30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा| उसके बाद रात में बंद रहने के बाद सुबह 5-6 बजे से ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया है|



CM योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव पलटने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।


पानी में करंट भी है: NDRF कमांडेंट

बांदा में नाव पलटने की घटना पर NDRF कमांडेंट नीरज मिश्रा ने बताया,''नदी की गहराई 40-50 फीट बताई जा रही है और पानी में करंट भी है। लोग घटना का स्थान अलग-अलग बता रहे हैं, इन कारणों से थोड़ी दिक्कत आ रही है। हमारी टीम रात से ही लगी हुई है और डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रयासरत है|



नाव की पतवार टूट जाने के कारण ये दुर्घटना हुई : ADG

बांदा में नाव पलटने की घटना पर एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,"अभी तक की जानकारी के मुताबिक नाव की पतवार फट जाने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और ये दुर्घटना हो गई। 13 लोगों को बचा लिया गया है। 3 के शव बरामद हुए हैं, 17 लोगों की तलाश अभी जारी है| मौके पर ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अलावा SDRFऔर NDRF की टीम मौजूद है। कल रात बारिश और तेज हवाओं के कारण राहत कार्य में कुछ बाधा आई थी|



लोग अभी मिल नहीं पाए हैं, उनको जल्द खोज लिया जाएगा; ब्रजेश पाठक

बांदा घटना पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया,"बांदा की ह्रदय विदारक घटना में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जा रही है। मैं भरोसा देता हूं कि जो लोग अभी मिल नहीं पाए हैं उनको जल्द खोज लिया जाएगा। मैं लगातार वहां के अधिकारियों के संपर्क में हूं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।