मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बांदा में ओवरटेक के चक्कर में 5 लोगों ने गवाई जान, 6 जख्मी: शादी से लौटते समय ओवरटेक में पेड़ से 'भिड़ी' स्कॉर्पियो और बोलेरो, सभी नशे में थे

बांदा: बांदा के थाना तिंदवारी क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो गाड़ियां (स्कॉर्पियो और बोलेरो) पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 6 घायल हैं। यह सभी चित्रकूट के राजापुर में शादी समारोह में ग…

बांदा में ओवरटेक के चक्कर में 5 लोगों ने गवाई जान, 6 जख्मी: शादी से लौटते समय ओवरटेक में पेड़ से 'भिड़ी' स्कॉर्पियो और बोलेरो, सभी नशे में थे
बांदा में ओवरटेक के चक्कर में 5 लोगों ने गवाई जान, 6 जख्मी: शादी से लौटते समय ओवरटेक में पेड़ से 'भिड़ी' स्कॉर्पियो और बोलेरो, सभी नशे में थे | फ़ोटो: TVL News

बांदा:  बांदा के थाना तिंदवारी क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो गाड़ियां (स्कॉर्पियो और बोलेरो) पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 6 घायल हैं। यह सभी चित्रकूट के राजापुर में शादी समारोह में गए थे। शादी से वापस लौट रहे थे। रास्ते में दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए|  दो वाहनों (स्कॉर्पियो और बोलेरो) में 11 लोग सवार थे| हादसा गुरुवार तड़के 4 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा रोड पर हुआ है।



मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले गई। 6 घायलों में 2 की हालत गंभीर है। उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी मृतक और घायल पैलानी क्षेत्र के निवाईच व पिपरहरी गांव के रहने वाले थे। बारात की दोनों गाड़ियां आगे-पीछे चल रही थीं। 


यह हादसा ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों के पेड़ से टकराने से हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खंती में पलट गईं और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कुलदीप, छोटू उर्फ अनुज, कल्लू, उमेश और अतुल (30) की मौत हुई है। जबकि पंकज, छम्मू पुत्र मुन्नू, सौरभ, संजीव, साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए।



आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर घायलों को बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।



एसपी अभिनंदन ने बताया,''चित्रकुट से दो गाड़ियों में 11 लोग शादी से लौट रहे थे, सभी नशे में थे। तभी आपस में एक दूसरे की गाड़ी को ओवरटेक करने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हुई जिसके बाद दोनों गाड़ियां पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। 6 घायलों का इलाज जारी है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।