मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अगर किसी को पार्टी छोड़ कर जाना है तो जाने दीजिए: उपेंद्र कुशवाहा पर CM नीतीश कुमार

बांका: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी छोड़कर जाने के लिए कह दिया है| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि इस बार कुशवाहा के बो…

अगर किसी को पार्टी छोड़ कर जाना है तो जाने दीजिए: उपेंद्र कुशवाहा पर CM नीतीश कुमार
अगर किसी को पार्टी छोड़ कर जाना है तो जाने दीजिए: उपेंद्र कुशवाहा पर CM नीतीश कुमार | फ़ोटो: TVL News

बांका:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी छोड़कर जाने के लिए कह दिया है| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि इस बार कुशवाहा के बोलने पर प्रचार मिलने का मतलब साफ है कि वह किसी के इशारे पर चल रहे हैं। 


नीतीश कुमार ने सोमवार को समाधान यात्रा के दौरान बांका में उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा 19-20 फरवरी को पटना में पार्टी की बैठक बुलाने के सवाल पर कहा, "अगर कोई हमारी पार्टी में आता है और फिर छोड़ देता है, तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए |



जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा पर बोलते हुए CM नीतीश कुमार ने कहा कि ,“ 2 बार पार्टी से भागने के बाद भी हमने उन्हें पार्टी में तीसरी बार शामिल किया। अगर किसी को पार्टी छोड़ कर जाना है तो जाने दीजिए। पार्टी को कुछ नहीं होगा...अगर आप रोज़ कुछ बोलेंगे इसका मतलब आप कहीं और विचार कर रहे हैं|



मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हमने उस आदमी को कितना आगे बढ़ाया| विधायक बनाया, फिर अपनी पार्टी का विधानसभा में लीडर भी बनाया, उसके बाद भी वह पार्टी छोड़कर भाग गए। फिर साथ आए तो हमने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बना दिया। उसके बाद वह फिर से पार्टी छोड़ कर चले गए।


 CM नीतीश कुमार ने कहा कि ,“अब तीसरी बार पार्टी में आए तो भरोसा दिलाया कि हम हर हाल में पार्टी में रहेंगे। आजकल वे क्या से क्या बोलने लगे हैं|इसका क्या मतलब है। वह पार्टी में क्यों आए? वह आए तो हमने उन्हें इज्जत दी। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।