बाराबंकी: बाराबंकी पुलिस ने तारों की डकैती करने वाले अन्तर्राज्यीय डकैतों के गिरोह का खुलासा कर दिया है| बाराबंकी पुलिस ने तारों की डकैती करने वाले अन्तर्राज्यीय डकैतों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है| पुलिस ने बताया ,''आरोपियों कब्जे से डकैती किये गये तारों के बंडल को बरामद किया गया |
बाराबंकी पुलिस के मुताबिक,''वादी प्रेमचन्द्र वर्मा पुत्र छोटेलाल निवासी अमरादेवी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दिया कि अयोध्या-लखनऊ हाईवे के किनारे सतरिख कट के पास L&T कम्पनी के गोदाम में चौकीदारी करता हूं। दिनांक- 05.02.2022 को कुछ लोग असलहा लेकर गोदाम के अन्दर घुस आये और मुझे रस्सी से बांध कर डीसीएम गाड़ी से A B केबल के 14 ड्रम एवं पुराना जर्जर तार लगभग 7 टन लेकर चले गये। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर केस दर्ज किया गया था|
पुलिस ने बताया''प्रकरण का संज्ञान लेकर तत्काल घटना के अनावरण हेतु 3 टीमों स्वाट, सर्विलांस एवं कोतवाली नगर का गठन किया गया । गठित टीमों द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना के सफल अनावरण करने का अथक प्रयास किया जा रहा था। आज यानी मंगलवार, 15 फरवरी 2022 को पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई|
डकैती से सम्बन्धित 16 अभियुक्तगण नासिर पुत्र निसार , सुरेन्द्र सागर पुत्र बृज किशोर, सुनील पुत्र जगदीश ,शरीफ पुत्र इस्पाक, अनीश पुत्र हाकम, 6-मकदूम पुत्र खैरूद्दीन, आकाश सागर पुत्र पप्पू सागर , मो0 रिजवान पुत्र मुजफ्फर हुसैन , जाने आलम पुत्र भूरा , नईम अली पुत्र यामीन अली , उबेश पुत्र इरशाद अली , जावेद पुत्र शमशाद , दिलशाद पुत्र शमशाद , इकलाश पुत्र सद्दीक, आशिफ पुत्र यामीन अली , इकबाल पुत्र इरशाद अली को मटियारी-देवा रोड बैशखा मोड़ थाना कोतवाली नगर से तथा एक अन्य आरोपी प्रमोद जायसवाल पुत्र झम्मन लाल जायसवाल को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया,''आरोपियों के कब्जे से 4.5 कुन्तल एल्यूमीनियम कन्डक्टर, 27.5 कुन्तल बिजली तार केबल, 80,000/- रूपये नकद, 03 तमंचा मय 06 अदद जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त डीसीएम नम्बर- UP 78 AT 0360 व टाटा लोडर नम्बर-UP 77 A 9304 बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के पश्चात अभियोग में धारा 412/120बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। घटना से सम्बन्धित वांछित 2 अभियुक्तों आमिर उर्फ मन्नू व प्रेम गुप्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बिजली तार के गोदामों की रेकी कर डकैती करते है
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणों का बिजली का तार चोरी करने का एक गिरोह है जो उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा आदि राज्यों में बिजली तार के गोदामों की रेकी कर डकैती की घटना कारित की जाती है।
डकैती गिरोह का सरगना नासिर, ..,तारों को बेचने का काम प्रमोद जायसवाल करता.
अभियुक्त नासिर डकैती करने वाले गिरोह का सरगना है जबकि प्रमोद जायसवाल डकैती किये गये बिजली के तारों को बेचने का काम करता था। जनपद बाराबंकी में नासिर ने अपने साथियों के साथ रामनगर से पल्हरी विद्युत सब स्टेशन तक मेंटिनेन्स के ठेके का काम किया था।
तारों को ले जाने के लिए डीसीएम व टाटा लोडर का प्रयोग करते है
घटना के कुछ दिन पहले L&T गोदाम, बड़ेल हाइवे बाराबंकी की रेकी कर लूट की योजना बनाकर डकैती की गयी थी । डकैती की घटना में तारों को ले जाने के लिए डीसीएम व टाटा लोडर का प्रयोग करते थे। वांछित अभियुक्त प्रेम गुप्ता लूट के बिजली के तारों को खरीदने का काम करता है जो लूटे गये बिजली के तारों को लगभग 28-30 हजार रूपये प्रति केबल ड्रम से खरीदता है। ड्रम केबल व कुछ तार कानपुर में प्रमोद जायसवाल को भी बेचा था जो बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में आस-पास के जनपदों एवं राज्यों से जानकारी संकलित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण: नाम व पता
1-नासिर पुत्र निसार निवासी मिलक बुशपुर थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
2-सुरेन्द्र सागर पुत्र बृज किशोर निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
3-सुनील पुत्र जगदीश निवासी अफजलपुर पहरी थाना शहजाद नगर जिला रामपुर
4-शरीफ पुत्र इस्पाक निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
5-अनीश पुत्र हाकम निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
6-मकदूम पुत्र खैरूद्दीन निवासी गोविन्दपुर थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
7-आकाश सागर पुत्र पप्पू सागर निवासी पंजाबनगर थाना सिविल लाइन जिला रामपुर
8-मो0 रिजवान पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
9-जाने आलम पुत्र भूरा निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
10-नईम अली पुत्र यामीन अली निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
11-उबेश पुत्र इरशाद अली निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
12-जावेद पुत्र शमशाद निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
13-दिलशाद पुत्र शमशाद निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
14-इकलाश पुत्र सद्दीक निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
15-आशिफ पुत्र यामीन अली निवासी डोलरा थाना मूढा पाण्डेय जनपद मुरादाबाद
16-इकबाल पत्र इरशाद अली निवासी डोलरा थाना मुढा पाण्डेय जनपद मरादाबाद
17-प्रमोद जायसवाल पुत्र झम्मन लाल जायसवाल निवासी कोयला नगर थाना चकेरी कानपुर नगर