मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बाराबंकी में सड़क हादसा: नेपाल से गोवा जा रही डबल डेकर बस को पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, कई घायल

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर में बाराबंकी- बहराइच हाईवे पर भीषण हादसा हुआ| थाना रामनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम महगूपुर में तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को गोवा ले जा रही डबल डेकर…

बाराबंकी में सड़क हादसा: नेपाल से गोवा जा रही डबल डेकर बस को पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, कई घायल
बाराबंकी में सड़क हादसा: नेपाल से गोवा जा रही डबल डेकर बस को पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, कई घायल | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर में बाराबंकी- बहराइच हाईवे पर भीषण हादसा हुआ| थाना रामनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम महगूपुर में तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को गोवा ले जा रही डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और 3 पुरुष हैं। जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। इनमें 6 की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा रामनगर थाना इलाके में महंगूपुर गांव के पास शनिवार सुबह 3.30 बजे हुआ।



डबल डेकर बस गोवा जा रही थी। बस में करीब 60 लोग सवार थे। महंगूपुर गांव के पास बस पंक्चर हो गई। ड्राइवर ने रोड किनारे ही बस को खड़ा करके टायर बदलने लगा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। ये काम के सिलसिले में गोवा जा रहे थे।



मृतकों के नाम प्रेम थारू, शीतल थारू, चक्र बहादुर हैं। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  घायलों में 6 यात्री चंद्र बहादुर रावत (50), रीता कुमारी थारू (35), अमर बहादुर (40), काली बहादुर (46) और दो अज्ञात की हालत गंभीर है। उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। बाकी, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती है।



अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी के पूर्णेंदु सिंह ने बताया,'रामनगर के ग्राम महगूपुर में एक सड़क दुर्घटना हुई। नेपाल से गोवा जा रही एक डबल डेकर बस का पहिया खराब होने के कारण ड्राइवर उसका पहिया बदल रहा था। तभी एक गाड़ी पीछे से आकर टकरा गई, हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं | घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया इस दौरान 4 लोगों की मृत्यु हो गई। बाकी के घायल इलाजरत हैं। बस में कुल 60 सवारी थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।