मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बरेली: फीस जमा न होने पर स्कूल ने परीक्षा देने से रोका, तो 9वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में फीस न देने पर परीक्षा देने से रोके जाने पर 9वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली| फीस जमा न करने पर स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार (03 मार्च…

बरेली: फीस जमा न होने पर स्कूल ने परीक्षा देने से रोका, तो 9वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान
बरेली: फीस जमा न होने पर स्कूल ने परीक्षा देने से रोका, तो 9वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में फीस न देने पर परीक्षा देने से रोके जाने पर 9वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली| फीस जमा न करने पर स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार (03 मार्च 2023 ) को 9वीं कक्षा की छात्रा को कथित तौर पर परीक्षा देने से रोका। छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|  जांच-पड़ताल शुरू कर दी है| परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|


बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी ऑटो रिक्शा चालक अशोक कुमार गंगवार की 14 साल की बेटी साक्षी सूरजमुखी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दुर्गानगर में नौवीं कक्षा की छात्रा थी|  


आर्थिक तंगी के कारण अशोक बेटी की फीस जमा नहीं कर सके, जिस वजह से स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार  (03 मार्च 2023 ) को उसे एग्जाम नहीं देने दिया| इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली|


छात्रा के पिता अशोक कुमार गंगवार के मुताबिक'' , फीस जमा करने के लिए उन्होंने कुछ समय मांगा था लेकिन स्कूल प्रबंधन नहीं माना| स्कूल प्रबंधन ने उनकी बेटी को शुक्रवार को परीक्षा नहीं देने दिया| इससे बेटी बहुत आहत हुई....वह परीक्षा छूटने पर साक्षी परेशान थी| घर लौटने के बाद उसने कमरे में जाकर साड़ी से फांसी लगा ली|


छात्रा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है| परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है| पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है| SP (सिटी) राहुल भाटी ने बताया,"14 साल की छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेंगे।"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।