मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पिता पर वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाकर बेटी ने खाया जहर: भाई ने आरोपों को बताया झूठा, UP पुलिस ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही, लेकिन जहर खाने व वैश्यावृत्ति....

बरेली: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला ने अपने पिता पर वैश्यावृत्ति कार्य का दबाव बनाने का आरोप लगाकर कथित तौर पर जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को घटना का पता चल…

पिता पर वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाकर बेटी ने खाया जहर: भाई ने आरोपों को बताया झूठा, UP पुलिस ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही, लेकिन जहर खाने व वैश्यावृत्ति....
पिता पर वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाकर बेटी ने खाया जहर: भाई ने आरोपों को बताया झूठा, UP पुलिस ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही, लेकिन जहर खाने व वैश्यावृत्ति.... | फ़ोटो: TVL News

बरेली: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला ने अपने पिता पर वैश्यावृत्ति कार्य का दबाव बनाने का आरोप लगाकर कथित तौर पर जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को घटना का पता चला|  वे उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए और इलाज के लिए भर्ती कराया । जहां महिला को कुछ घंटे के उपचार देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया ।



युवती का आरोप है कि वह अपने पिता के घर पर रहती है । उसका पिता कई महीने से उसके ऊपर अनैतिक काम करने का दबाव बना रहा था । विरोध करने पर उसका पिता पिटाई भी करता है। जब उसने अपने भाई को इस सम्बन्ध में शिकायत की तो उसने भी पिता का साथ दिया ।वहीं उसने आरोपी पिता पर जब कार्रवाही करवाना चाही तो पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की । सोमवार को परेशान होकर उसने जहर खा लिया|



वहीं महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन के आरोप बिल्कुल गलत है। उसके पिता रेलवे से रिटायर होने वाले हैं | उनकी बहन अपने पिता से बार-बार संपत्ति और और पैसे की डिमांड कर रही है|



इस संबंध में बरेली पुलिस का कहना है कि थाना इज्जतनगर के अंतर्गत एक सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से पता चली है कि जिसमें यह बताया जा रहा है कि "एक महिला ने थाने में कार्रवाई ना होने पर जहरीला पदार्थ खाया और उसका पिता उससे 10 वर्षों से वैश्यावृत्ति करा रहा था" परे प्रकरण में जांच से अभी तक पता चला है कि महिला अपने किराये के कमरे पर थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत रहती है। 



पुलिस ने बताया कि ,''महिला की शादी 2012 में घर वालों की मर्जी के विरुद्ध एक व्यक्ति से हुई थी। शादी को 10 वर्ष से अधिक हो चुके हैं और वर्तमान में महिला अपने पति के साथ रह रही है। साथ ही महिला का नौ वर्षीय बेटा भी है। महिला 20/3/22 को रात्रि 11 बजे जिला अस्पताल में अपने पति के द्वारा भर्ती की गई थी। पति के द्वारा अस्पताल में बताया गया था कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


पुलिस ने बताया कि ,''अगले दिन 21/3/22 को सुबह लगभग 11.00 बजे उपचार के बाद उसके पति द्वारा पीड़िता को स्वयं अस्पताल से डिस्चार्ज करा लिया गया था। कोई सैम्पल नियमानुसार जिला अस्पताल में जहर की पुष्टि हेतु नहीं दिया गया था, जिससे की जहर खाने की पुष्टि हो सके। पुलिस ने बताया कि ,'महिला अपने पति के साथ अलग रह रही है और अपने पिता पर अपना सामान हड़पने को लेकर पूर्व में आरोप लगाया था। जांच के क्रम में वैश्यावृत्ति इत्यादि के सम्बन्ध में कोई पुष्टि नहीं हुई थी। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


उल्लेखनीय है कि महिला के पिता के द्वारा महिला को अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति से विधिक रुप से बेदखल कर दिया गया है, जो कि 9 मार्च को समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था। महिला के सगे भाई के द्वारा बताया गया है कि उसके पिता रेलवे में सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,जो कि आगामी वर्षों में रिटायर होने वाले हैं, और उनकी बहन बार-बार उनसे संपत्ति और पैसे की मांग करती है। गलत तरीके से मुकदमा पंजीकृत करा कर दबाव बनाना चाहती है। वर्तमान समय में महिला अपने घर पर है। डाक्टर के द्वारा सैंपल के अभाव में जहर खाने की पुष्टि नहीं की गयी है। समस्त प्रकरण की जांच करायी जा रही है।यदि किसी की लापरवाही परिलक्षित होती हो तो उसके विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।