बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बनाया गया था।विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर जमींदोज कर दिया है| अब बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को योगी सरकार ने जमींदोज कर दिया है|
समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम पर बिना नक्शा पास कराये पेट्रोल पंप बनाने का आरोप है| बता दें कि शहजिल इस्लाम ने करीब एक हफ्ते पहले विधायक स्वागत समारोह में विवादित बयान दिया था| भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा था कि'''विपक्ष की आवाज दबेगी तो बंदूक से निकलेगी गोली'|
विधायक शहजिल इस्लाम ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि,'''अगर उनके (योगी के) मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुआं नहीं, बल्कि गोलियां निकलेंगी। बयान देने के सात दिनों बाद ही अब विधायक पर बड़ी कार्रवाई हुई|
बता दें कि विधायक के जिस पेट्रोल पंप को तोड़ा गया है वो दिल्ली-रामपुर नेशनल हाइवे पर है बना हुआ था| बुधवार को बरेली में बसपा नेता और ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के मैरेज हॉल पर योगी सरकार को बुलडोजर चला था| योगेश पटेल चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे|
विधायक शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप ध्वस्त करने पर समाजवादी पार्टी ने कहा,''' द्वेष, अत्याचार, विध्वंस ! यूपी में लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की ये तस्वीर है। लोकतंत्र की सीरियल किलर BJP विपक्षियों पर बदले की भावना से सत्ता का बुलडोजर चला रही है। भोजीपुरा से सपा एमएलए श्री शाहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए द्वारा ध्वस्तीकरण घोर निंदनीय!