बरेली: बुलेट खरीदने के रुपये देने से मना करने पर बेटे ने मां को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला
बरेली: बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत कोहरापीर में बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला| बेटे ने 70 साल की मां की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने बुलेट बाइक खरीदने…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बरेली: बुलेट खरीदने के रुपये देने से मना करने पर बेटे ने मां को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News
बरेली: बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत कोहरापीर में बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला| बेटे ने 70 साल की मां की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने बुलेट बाइक खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था| घटना 17 जनवरी की है। पुलिस ने 6 फरवरी को बुजुर्ग महिला फरीदा हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी अफसय खान उर्फ लकी को अरेस्ट करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है।
बरेली पुलिस ने बताया कि ,''70 वर्षीय महिला हत्याकांड का सफल अनावरण कर प्रकाश में आये अभियुक्त अफसय खान उर्फ लकी पुत्र स्व0 मोईन खान निवासी मो० भूड लल्ला मार्केट के पीछे थाना प्रेमनगर को सोमवार को 07.15 बजे गिरफ्तार किया गया। बता दें,' फरीदा ने अफसय खान उर्फ लकी को साल 1987 में गोद लिया था।
पुलिस पूछताछ में लकी द्वारा बताया कि कई दिन से वह अपनी माँ फरीदा से बुलट मोटर साइकिल खरीदने की मांग कर रहा था । जिसे उसकी माँ मना कर रही थी । घटना के दिन भी बुलट मोटर साइकिल खरीदने की बात को लेकर उसमें व उसकी माँ में कहासुनी हो गयी थी। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने घर मे रखे लोहे की सरिया को अपनी माँ के सिर पर मार दिया था। जिससे उसकी माँ फरीदा बेगम की मृत्यू हो गयी थी ।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।