मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: मुस्लिम लड़की से अफेयर को लेकर की गई हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंस पेड़ से लटकाया; मामला दर्ज

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जियानगला गांव के सुनील कुमार (23) के रूप में हुई है| मृतक युवक के परिजन ने आरोप लगाया है कि,'' प्रेम प्रसंग क…

बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: मुस्लिम लड़की से अफेयर को लेकर की गई हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंस पेड़ से लटकाया; मामला दर्ज
बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: मुस्लिम लड़की से अफेयर को लेकर की गई हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंस पेड़ से लटकाया; मामला दर्ज | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जियानगला गांव के सुनील कुमार (23) के रूप में हुई है| मृतक युवक के परिजन ने आरोप लगाया है कि,'' प्रेम प्रसंग को लेकर युवक सुनील कुमार की हत्या कर दी गई और इसके बाद उसकी लाश एक पेड़ से लटका दिया।



सुनील कुमार के परिजनों का आरोप है कि इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने समुदाय की एक लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर दी.| उन्होंने आगे दावा किया कि सुनील कुमार की हत्या कर, इसे आत्महत्या का मामला बनाने के लिए सकी लाश को एक पेड़ से लटका दिया गया। भारी तनाव देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बुला ली गई। 



इससे पहले ,युवती से प्रेम प्रसंग पर विवाद हुआ था। सुनील कुमार को लड़की के परिवार के सदस्यों ने लड़की से दूर रहने को कहा था। दोनों परिवार इस बात पर सहमत हुए कि लड़का और लड़की फिर कभी नहीं मिलेंगे। लेकिन 3 महीने बाद सुनील कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। इस बीच, लड़के और लड़की की आपत्तिजनक स्थिति में कथित तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं, जिससे गांव में तनाव बढ़ गया है।



कथित हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| सुनील कुमार के परिजनों के तहरीर पर मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।



मृतक के पिता ने फजल, यासीन, अबरार अहमद और सरफराज अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं| .ग्रामीण एसपी राजकुमार ने बताया कि लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है.



सुनील कुमार मजदूरी करता था। वह गांव की ही लड़की से प्रेम करता था। जब इसकी जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। मृतक के पिता ने बताया कि तीन महीने पहले एक पंचायत हुई थी, जिसमें कहा गया था कि सुनील और लड़की एक-दूसरे से बातचीत नहीं करेंगे। शनिवार सुबह शीशगढ़ के गांव कुतुकपुर में किसान रामधुन अपने खेत पर पहुंचे तो सालिकराम के पड़ोसी खेत में पेड़ पर युवक का शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। पिता ने बताया कि बेटे के हाथ-पैर बंधे होने के कारण उसकी हत्या की गई है। वहीं, गुस्साए लोगों ने शनिवार दोपहर को शीशगढ़ जाने वाला रास्ता जाम कर दिया। पिता आशाराम ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। 



बरेली (ग्रामीण) एसपी ने बताया कि,''कुतुकपुर इलाके में सुनील कुमार का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उसके पिता ने अपने गांव में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव गया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।