मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी: भूपेश बघेल

बस्तर: विकास कार्य जन सरोकारों से जुड़े होते हैं। बस्तर के लोग जब तक सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने कांकेर में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा…

जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी: भूपेश बघेल
जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी: भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

बस्तर: विकास कार्य जन सरोकारों से जुड़े होते हैं। बस्तर के लोग जब तक सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने कांकेर में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साढ़े तीन सालों में बस्तर विकास के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है। ग्रामीण विकास और खेती किसानी को लेकर शासन ने जो निर्णय लिये हैं उससे तेजी से लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। 



न्याय योजनाओं का पैसा ग्रामीणों के खाते में आ रहा है इसलिए हर भेंट मुलाकात में बैंक खोलने संबंधी मांग अधिक आ रही है। वाहनों की खरीदी बढ़ गई है ट्रैक्टर, कार, बाइक के नये शो रूम तेजी से खुल रहे हैं। वनोपज संग्रहण की नीति से भी सुखद बदलाव हुआ है। महुआ की खरीदी बढ़ी है। काजू से लेकर मिलेट्स और महुआ का मूल्य संवर्धन हो रहा है।  शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से और स्वास्थ्य में हाट बाजार में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल पा रही हैं। 




मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित के किसी भी कार्य में विलंब नहीं किये जाने को लेकर सख्त निर्देश दिये गये हैं। प्रशासनिक व्यवस्था पुख्ता तरीके से काम कर रही है। इसके चलते भेंट मुलाकात में किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आ रही है और इसके चलते किसी अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई भी नहीं हुई है। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं कहीं बंदोबस्त त्रुटि को लेकर दिक्कत आई है। इसके लिए हमने ड्रोन से सर्वे कर त्रुटि दुरूस्त करने के निर्देश दिये हैं। बस्तर में पर्यटन सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। हम हवाई सेवा का विस्तार कर रहे हैं। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो रहा है। भेंट मुलाकात के दौरान जो खामी दिखी है उसे भी दुरूस्त करने के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान अनेक विकास कार्यों की घोषणाएं की गई हैं। पंद्रह दिनों में इनके क्रियान्वयन के लिए निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।