मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती- ओदवारा पुनर्निर्मित शाखा उद्घाटन

बस्ती। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती एवं एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड अजय गुप्ता ने बैंक की ओड़वारा नवीनीकृत (मॉडिफाइड) शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक पंकज चौधरी, क्ष…

बस्ती- ओदवारा पुनर्निर्मित शाखा उद्घाटन
बस्ती- ओदवारा पुनर्निर्मित शाखा उद्घाटन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बस्ती। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती एवं एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड अजय गुप्ता ने बैंक की ओड़वारा नवीनीकृत (मॉडिफाइड) शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक पंकज चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक करूणा सागर त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक बस्ती संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे। इससे पहले शाखा प्रबंधक एवं जोनल हेड ने पुष्पगच्छ भेंट कर मुख्य राजस्व अधिकारी का स्वागत किया।



शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को बैंक की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा उच्चकोटि की सेवाओं के लिये देशभर में एचडीएफसी एक भरोसेमंद ब्राण्ड है। यहां के संतुष्ट ग्राहक ही बैंक की लोकप्रियता का प्रमाण हैं। उन्होने इस अवसर पर आये तमाम अतिथियों के प्रति आभार जताया। जोनल हेड अजय गुप्ता ने बताया कि एचडीएफसी के पास संतुष्ट ग्राहकों का एक बड़ा समूह है। वे हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। ओड़वारा शाखा से ग्राहकों की अक्सर शिकायत मिलती थी कि यहां बैंक का एरिया कम है, बैठने का उत्तम प्रबंध नही है।



ग्राहकों और स्टाफ के सुझावों पर अमल करते हुये शाखा को संशोधित (मॉडिफाइड) करके आधुनिक व सुविधाजनक बनाया गया है। उन्होने ग्राहकों से अपील किया कि बैंक को ज्यादा से ज्यादा सेवा का अवसर दें। इस अवसर पर हर्षिता चौधरी, हिमांशी शुक्ला, दुर्गा सिंह, आनंद पाण्डेय, थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी, ग्राहकों में अंशुल पाल, प्रवीण कुमार चौधरी, लक्ष्मी गुप्ता, इन्द्रजीत चौधरी, मो. आरिफ, विमल सावलानी आदि उपस्थित थे।ओड़वारा नवीनीकृत शाखा का हुआ उदघाटन



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।