मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

बस्ती : मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

बस्ती। मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी है और उन्होने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी वित्त पोषण योजना से संबंधित प्रकरणों…

बस्ती : मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
बस्ती : मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी है और    उन्होने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी वित्त पोषण योजना से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि ऋण वितरण समय से करायें।


 तथा  उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्य प्राथमिकताओं में एक है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता  की क्षम्य नही होंगी। उन्होने कहा कि निवेशमित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को समयान्तर्गत संबंधित अधिकारी निस्तारित करें। जनपद बस्ती में औद्योगिक क्षेत्र में स्थायी जलनिकासी की समीक्षा करते हुए उन्होने सरयू नहर खण्ड-4 से संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जलनिकासी की समस्याओं से निजाद दिलायें।



जनपद संतकबीर नगर में औद्योगिक फिडर में अबाध विद्युत आपूर्ति के लिए उन्होने मुख्य अभियन्ता विद्युत को अपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया  है। बैठक में बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र संतकबीर नगर में कूडा डम्प किया जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जमीन तलाश कर चिन्हित स्थान पर ही कूडा डम्पिंग कराना सुनिश्चित करें।



बैठक में उन्होने पाया कि ग्लोबल इनवेस्टर समिट फरवरी 2024 के अन्तर्गत जनपद बस्ती में 254 इकाईयों द्वारा रू. 14363.00 करोड़ का पूॅजीनिवेश एवं 19340 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। संतकबीर नगर में कुल 102 इकाईयों द्वारा रू. 4754.38 करोड़ का पूॅजीनिवेश एवं 12598 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। सिद्धार्थ नगर में कुल 245 इकाईयों द्वारा रू. 964.69 करोड़ का पूॅजीनिवेश एवं 6908 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है।


बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग हरीश प्रताप सिंह ने किया। बैठक में एएसपी ओम प्रकाश सिंह, जीएमडीआईसी बस्ती, संतकबीर नगर एवं सिद्धार्थनगर, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्य, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह, उपायुक्त राज्य कर प्रभाकर सरोज, चेम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, अध्यक्ष उ0प्र0 इण्डस्ट्री एसोसिएशन अरविन्द पाठक, अनूप तिवारी व अंकित सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण तथा उद्यमीगण उपस्थित रहें।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।