मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

Basti: जमीनी विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव

कुदरहा,बस्ती।: जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों…

Basti: जमीनी विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव
Basti: जमीनी विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा,बस्ती।: जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पहुंचकर तोड़फोड़ भी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में पीएसी तैनात कर दी है। मृतक की पहचान लक्ष्मण निषाद (50) पुत्र पतिलाल निषाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लक्ष्मण परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी शुभावती देवी कैंसर से पीड़ित हैं। परिवार में पांच बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटियां—रीतू (20 वर्ष), मालती (18 वर्ष) और लाजो (15 वर्ष)—अविवाहित हैं।


बताया जाता है कि गांव निवासी अनिल ने अपनी लगभग छह बिस्वा जमीन कटाईजोत निवासी सोनू चौधरी को बेच दी थी। जमीन की रजिस्ट्री 25 मई को हुई थी, जिसमें गांव के ही सुधाकर पाल गवाह बने थे। जब अनिल की पत्नी रीता और पुत्र सत्यम को जमीन बिक्री की जानकारी हुई तो वे दिल्ली से गांव पहुंचे और इस संबंध में जानकारी लेने के लिए सुधाकर पाल के घर गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसे डायल-112 पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया था।


परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद रीता और उसके पुत्र सत्यम को लक्ष्मण निषाद ने मानवीय आधार पर अपने घर में आश्रय दिया तथा भोजन कराया। इसी बात से नाराज होकर सुधाकर पाल और उसके सहयोगी लक्ष्मण को लगातार धमकाने लगे और उन्हें विवाद का जिम्मेदार ठहराने लगे।


बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 9 बजे लक्ष्मण निषाद किसी काम से बरगदाह घाट चौराहे गए थे। घर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया है। परिवार के दूसरे मोबाइल से कॉल करने पर किसी व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि मोबाइल चौराहे पर मिला है। इसके बाद लक्ष्मण मोबाइल लेने के लिए दोबारा चौराहे गए। आरोप है कि लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी शुभावती देवी मौके पर पहुंचीं और एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए पीएम हाउस भेज दी है  मृतक पक्ष ने सुधाकर पाल पुत्र निर्भय प्रकाश पाल तथा सौरभ पाल पुत्र संजय पाल पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से नाराज ग्रामीण रात करीब 11 बजे आरोपियों के घर पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान सुधाकर पाल की कार तथा सौरभ पाल की मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जून 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।