Basti: कुदरहा-पिपरपाती मार्ग पर कार की टक्कर से टेंपो पलटा, एक गंभीर घायल
कुदरहा (बस्ती)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरहा से पिपरपाती की ओर जा रही एक टेंपो को पीछे से आ रही कार ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में टें…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
Basti: कुदरहा-पिपरपाती मार्ग पर कार की टक्कर से टेंपो पलटा, एक गंभीर घायल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कुदरहा (बस्ती)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरहा से पिपरपाती की ओर जा रही एक टेंपो को पीछे से आ रही कार ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में टेंपो सवार उमेश यादव (निवासी चकिया) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो कुदरहा की ओर से पिपरपाती जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को साइड से टक्कर मार दी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और टेंपो के नीचे दबे घायल उमेश यादव को बाहर निकालकर बचाव कार्य किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर में गंभीर चोटें पाए जाने पर घायल की हालत गंभीर बताई और उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 फ़रवरी 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।