बस्ती। घास काटने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, खेत में बिछे हाईटेंशन तार ने ली जान
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के मेहनिया गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब घास काटने जा रहे एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम गोविंद (70) पुत्र धनराज रोज क…
KBy kdpatel11111986@gmail.com1 मिनट पढ़ें
बस्ती। घास काटने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, खेत में बिछे हाईटेंशन तार ने ली जान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के मेहनिया गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब घास काटने जा रहे एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम गोविंद (70) पुत्र धनराज रोज की तरह सुबह मवेशियों के लिए चारा काटने खेत जा रहे थे। जैसे ही वे बभनान–अइला मार्ग के पास स्थित बढ़या गांव की ओर बढ़े, सड़क किनारे खेत में गिरे ग्यारह हजार वोल्ट के आपूर्ति तार की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और पुलिस को सूचना दी। गौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली का तार कई दिनों से झूल रहा था, लेकिन विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं कराई। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 अक्टूबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।