नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजली निवासी सुनील कुमार उर्फ अनिल कुमार, ममता, और सीता देवी ने जिलाधिकारी बस्ती को पत्र देकर अपने घर को जबरन कुर्क किए जाने से बचाने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को बाध्य होंगे।
पीड़ितों का आरोप है कि जिस घर में वे वर्षों से रह रहे हैं, उसी घर को दिखाकर संदीप कुमार नामक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धोखाधड़ी से अनुदान की राशि प्राप्त कर ली। आरोप लगाया गया है कि संदीप को इस पूरे प्रकरण में ग्राम प्रधान देवेन्द्र बहादुर सिंह का संरक्षण प्राप्त है।
सुनील कुमार का कहना है कि बिना पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए ही एसडीएम कार्यालय से उनके घर को कुर्क करने का आदेश पारित करा दिया गया। वहीं संदीप कुमार उन्हें और उनकी पत्नी को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है और आए दिन जान से मारने की धमकी देता है।
पीड़ित परिवार ने पत्र के माध्यम से संदीप कुमार, चंदना भारती, अमित कुमार, नर्मदा, कुसुम, निर्दोषी लाल, और ग्राम प्रधान देवेन्द्र बहादुर सिंह के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
उनका कहना है कि संदीप अधिकारियों को गुमराह कर, आत्महत्या की धमकी देकर, अपनी मनमानी कर रहा है और अब उनके घर में ताला लगवाने की तैयारी कर चुका है।
Powered by Froala Editor