मुख्य सामग्री पर जाएँ
11 सितंबर 2026

Basti: खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

कुदरहा, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैडारी एहतमाली में कलवारी-रामपुर तटबंध के उत्तर सिवान स्थित गन्ने के खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की…

Basti: खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
Basti: खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैडारी एहतमाली में कलवारी-रामपुर तटबंध के उत्तर सिवान स्थित गन्ने के खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह, फॉरेंसिक टीम तथा पशु चिकित्सा अधिकारी कुदरहा डॉ. फजील खान और पशु चिकित्साधिकारी कलवारी गिरीश वर्मा मौके पर पहुंचे। टीम ने संदिग्ध अवशेष एकत्र कर जांच के लिए गोरखपुर लैब भेज दिए।


ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद कुछ लोगों को टॉर्च जलाकर खेतों की ओर जाते देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि तुलसीराम के खेत में बोई गई चरी की फसल टूटने और किसी जानवर को घसीटे जाने के निशान मिले हैं। चरी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जबकि कुछ अवशेष रामकुमार के गन्ने के खेत में भी मिले।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बैडारी मुस्तहकम में कुछ लोगों के पास लाइसेंसी बंदूकें हैं और वे शिकार के शौकीन हैं। ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पक्षियों व जानवरों के शिकार की भी शिकायत की।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विश्व हिंदू महासंघ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। संगठन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि यदि जांच में गोवंश की हत्या की पुष्टि होती है तो यह बेहद निंदनीय है उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खेत से बरामद अवशेष किस जानवर के हैं। फिलहाल सैंपल जांच के लिए गोरखपुर लैब भेजे गए हैं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।