मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

Basti: बर्खास्त सिपाही ने पुलिस वर्दी पहनकर युवकों से की ठगी, NSSO में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.84 लाख रुपये ऐंठे

बस्ती। पुलिस विभाग से वर्ष 2024 में बर्खास्त किया गया एक पूर्व सिपाही पुलिस की वर्दी पहनकर युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता रहा। आरोपी ने NSSO में संविदा पर क्षेत्र प्रवेक्षक पद पर नियुक्त…

Basti: बर्खास्त सिपाही ने पुलिस वर्दी पहनकर युवकों से की ठगी, NSSO में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.84 लाख रुपये ऐंठे
Basti: बर्खास्त सिपाही ने पुलिस वर्दी पहनकर युवकों से की ठगी, NSSO में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.84 लाख रुपये ऐंठे — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। पुलिस विभाग से वर्ष 2024 में बर्खास्त किया गया एक पूर्व सिपाही पुलिस की वर्दी पहनकर युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता रहा। आरोपी ने NSSO में संविदा पर क्षेत्र प्रवेक्षक पद पर नियुक्ति का दावा करते हुए दो युवकों से कुल 1,84,000 रुपये की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने पर थाना लालगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


घटना का विवरण


वादी अश्वनी दूबे पुत्र संतोष दूबे, निवासी ग्राम कुरमौल, पोस्ट कटार सोयम, थाना घनघटा, जनपद संतकबीरनगर, तथा उनके मित्र विनोद कुमार पुत्र बब्बन प्रजापति, निवासी मलका टोला, पोस्ट कोइलगढ़ा, थाना सुरौली, तहसील रुद्रपुर, जनपद देवरिया ने थाना लालगंज में तहरीर देकर बताया कि दिनांक 27 जनवरी 2026 को लखनऊ के टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में उनकी मुलाकात अजय कुमार जायसवाल से हुई।


आरोपी ने स्वयं को NSSO में प्रभावशाली संपर्क वाला व्यक्ति बताते हुए दोनों युवकों को संविदा पर क्षेत्र प्रवेक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर पीड़ितों ने ऑनलाइन व नगद माध्यम से कुल 1,84,000 रुपये आरोपी को दे दिए।


दिनांक 06 फरवरी 2026 को आरोपी ने दोनों युवकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। संदेह होने पर जब पीड़ित गोरखपुर स्थित NSO कार्यालय पहुंचे, तो जांच में नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी पाए गए।


इसके बाद आरोपी ने किसी अन्य पद पर नौकरी दिलाने का बहाना बनाते हुए 19 फरवरी 2026 को निपनिया भट्ठे के पास मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान वह पुलिस की वर्दी में था और नेम प्लेट पर “राहुल कुमार” लिखा हुआ था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पीड़ितों द्वारा रकम वापस मांगने पर आरोपी ने आंशिक धनराशि लौटाई, लेकिन शेष रकम देने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़ितों ने उसे मौके पर पकड़कर थाना लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया।


पुलिस जांच में यह भी पुष्टि हुई कि आरोपी वर्ष 2024 में पुलिस विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है।


कानूनी कार्रवाई


थाना लालगंज पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 36/2026, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


गिरफ्तार अभियुक्त


अजय कुमार जायसवाल पुत्र स्व. अशर्फीलाल जायसवाल

निवासी— बलीपुर गायत्रीनगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़



गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम


1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, थाना लालगंज, जनपद बस्ती



2. उप निरीक्षक देवव्रत शर्मा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती



3. कांस्टेबल पुष्कर यादव, थाना लालगंज, जनपद बस्ती

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।