Basti: ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक घायल
कुदरहा, बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि धनघटा थाना क्षेत्र के रोसया बाजार निवासी सनी देओल उर्फ भूडुक्की ई-रिक्शा पर धान का बीज लादकर गायघाट की ओर जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर स्थित छरदही पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक को चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी कुदरहा भेजवाया।
Powered by Froala Editor
