बस्ती: गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार रुपये का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
बस्ती। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना कलवारी पुलिस, स्वाट टीम और थाना दुबौलिया पुलिस की संयुक्त टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदनपुरा गांव के समीप घेराबंदी कर गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त रियाज अली पुत्र बुनियाद अली (19 वर्ष), निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना दुबौलिया में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी शेषनाथ यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल देशदीपक सिंह एवं कांस्टेबल राजशेखर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Powered by Froala Editor
