बस्ती: नगरपालिका की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, जिम्मेदार अधिकारी मौन
बस्ती-नगरपालिका क्षेत्र की वेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर है। कई जगहों पर अवैध कब्जे हैं और जमीनों को मुंह मागी कीमत पर बेंचने की साजिश की जा रही है। ताजा जानकारी वार्ड नं. 25 पिकौरा बक्श की सा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: नगरपालिका की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, जिम्मेदार अधिकारी मौन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती-नगरपालिका क्षेत्र की वेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर है। कई जगहों पर अवैध कब्जे हैं और जमीनों को मुंह मागी कीमत पर बेंचने की साजिश की जा रही है। ताजा जानकारी वार्ड नं. 25 पिकौरा बक्श की सामने आई है। यहां गाटा संख्या 105 व 118 पर बमपुलिस व कूड़ाघर है। इसके आंशिक भाग पर किसी ने मकान बना लिया है जो किराये पर चल रहा है।
जबकि कुछ भाग पर बाउण्ड्री वाल व गेट लगाकर कब्जा किया गया है। अभिलेखों में यह जमीन नगरपालिका की है लेकिन नगरपालिका यह बताने को तैयार नही है कि इस पर मकान और बाउण्ड्री किसने बनाई है। मोहल्ले के उमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व. श्यामलाल ने बताया कि पूर्व में की गई शिकायत को सज्ञान लेकर तत्कालीन उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र ने उक्त जमीन पर भूमाफियाओं के द्वारा फर्जी तरीके से सरकारी भूमि पर दर्ज कराया गया नाम निरस्त कर दिया था।
इस पर पुनः कूड़ाघर व बमपुलिस अंकित कर दिया गया था। लेकिन उनके स्पष्ट आदेश के बावजूद नगरपालिका ने उक्त जमीन को अपने कब्जे में नही लिया और सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे को प्रोत्साहित किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी व शिकायतकर्ता उमाशंकर के मुताबिक उक्त जमीन को बेंच दिया गया है जिस पर मकान भी बन चुका है। उमाशंकर गुप्ता ने राजस्व अधिकारियों तथा जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये नगरपालिका की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग किया है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।