मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: प्राथमिक शिक्षक संघ में बड़ी कार्रवाई: तीन ब्लॉक अध्यक्ष बर्खास्त, 25 सदस्य निष्कासित

बस्ती, रविवार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हडिया चौराहे के निकट जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की म…

बस्ती: प्राथमिक शिक्षक संघ में बड़ी कार्रवाई: तीन ब्लॉक अध्यक्ष बर्खास्त, 25 सदस्य निष्कासित
बस्ती: प्राथमिक शिक्षक संघ में बड़ी कार्रवाई: तीन ब्लॉक अध्यक्ष बर्खास्त, 25 सदस्य निष्कासित — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती, रविवार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हडिया चौराहे के निकट जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा निर्णय लिया गया।

बैठक में कुदरहा के अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया, दुबौलिया के रामपाल चौधरी और रूधौली के राजेश चौधरी को पद से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही 25 सदस्यों की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए कुल 28 लोगों को संगठन से निष्कासित किया गया।


संघ ने नई नियुक्तियां करते हुए दुबौलिया से दिवाकर सिंह, कुदरहा से ओम प्रकाश पाण्डेय और रूधौली से रजनीश मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि परसुरामपुर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा पर जांच में 1.43 लाख रुपये गबन, अनुसूचित जाति के पदाधिकारी को जातिसूचक शब्द कहने, संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने जैसे गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं। इसके अलावा सल्टौआ के पूर्व अध्यक्ष रामभरत वर्मा पर वर्ष 2022 में सदस्यता शुल्क गबन का आरोप पाए जाने पर उन्हें भी संगठन से निष्कासित कर दिया गया।


बैठक में जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दूबे, संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, साऊंघाट ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।