बस्ती -पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे
अभियान के तहत आज दिनांक 04/01/2025को क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी तथा थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व मे
म0का0 रूपम सिंह व म0 होमगार्ड सावित्री सिंह द्वारा पाण्डेय बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती मे मिशन शक्ति दीदी
अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं तथा बालिकाओं की उपस्थिति में सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए कार्यक्रम
के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -1090 - वीमेन पावर
लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य
सेवा,108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930 थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403121
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु
अपील की गई । एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा 02 माफीनामा भरवा कर सख्त हिदायत पर छोड़ा गया।