बस्ती न्यूज़ : सिद्धार्थनगर थाना इटवा से रात्रि में एक फॉर्च्यूनर हुई चोरी
रात्रि में जनपद गोण्डा के पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जनपद सिद्धार्थनगर थाना इटवा से रात्रि में एक फॉर्च्यूनर UP32 BG 6261 चोरी हुई है , जिसकी बरामदगी के क्रम में तत्काल पुलिस…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : सिद्धार्थनगर थाना इटवा से रात्रि में एक फॉर्च्यूनर हुई चोरी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
रात्रि में जनपद गोण्डा के पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जनपद सिद्धार्थनगर थाना इटवा से रात्रि में एक फॉर्च्यूनर UP32 BG 6261 चोरी हुई है , जिसकी बरामदगी के क्रम में तत्काल पुलिस द्वारा जनपद में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । थाना मनकापुर क्षेत्रांतर्गत समय लगभग रात्रि 23:50 बजे कूड़ासन बाजार धानेपुर तिराहे के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस बल द्वारा एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर के चालक को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए बैरियर को तोड़ते हुए पुलिस बल को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया तथा गाड़ी को विशुही नदी के पुल तक ले गया जहां पुनः पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई । चालक द्वारा खुद को पुलिस से घिरते देखकर गाड़ी छोड़कर पुल के बाएं तरफ झाड़ियों में कूद गया जिसे पकड़ने के लिए थाना मनकापुर में नियुक्त हेड कांस्टेबल रवीश कुमार द्वारा दौड़ा कर चोर का पीछा किया गया और चोर को पकड़ लिया जिससे हेड कांस्टेबल रवीश कुमार के साथ उसकी हाथापाई हुई जिसमें चोर द्वारा रिवाल्वर की बट से हेड कांस्टेबल के सर पर प्रहार किया गया जिससे हेड कांस्टेबल चुटहिल हो गए और उक्त चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । जिसे तलाशने के लिए पुलिस द्वारा देर रात्रि सघन कांबिंग कराई गई । हेड कांस्टेबल को उपचार हेतु सीएचसी मनकापुर ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया । उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया , स्थानीय पुलिस द्वारा चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है । थाना मनकापुर पर अज्ञात चालक के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 138/25 धारा 109,317(2) बी एन एस पंजीकृत किया गया है । प्रकरण के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त सराहनीय और साहसिक कार्य हेतु हेड कांस्टेबल रवीश कुमार को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।