मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : जनपद बस्ती पर SPELP प्रोग्राम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यूपी /बस्ती - खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहाँ पर दिनांक 07/01/2025 को महिला थाना जनपद बस्ती पर SPELP प्रोग्राम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय जनपद…

बस्ती न्यूज़ : जनपद बस्ती पर SPELP प्रोग्राम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बस्ती न्यूज़ : जनपद बस्ती पर SPELP प्रोग्राम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

यूपी /बस्ती - खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहाँ पर दिनांक 07/01/2025 को महिला थाना जनपद बस्ती पर SPELP प्रोग्राम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय जनपद बस्ती की 30 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।


इस अनोखे कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं एवं विभिन्न आयामों की जानकारी देना एवं समाज में पुलिस की बेहतर छवि को प्रदर्शित करना है।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में अवगत कराना है,


तथा पुलिस की नकारात्मक छवि को बदलने व समाज में एक सहयोगी व जिम्मेदार भूमिका के रूप में स्थापित करने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है।


प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉक्टर शालिनी सिंह द्वारा छात्राओं को पुलिस विभाग का सम्पूर्ण परिचय कराया गया,


जिसमें मुख्यत: बीट, चौंकी ,थाना ,सर्किल, ग्रामीण रेंज, जिला रेंज, जोन और प्रदेश की व्यवस्था पदाधिकारि व उनके कर्तव्य पुलिस यूनिफॉर्म आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


इस दौरान बालिकाओं को सम्पूर्ण थाना का भ्रमण कराकर आगंतुक, महिला हेल्पडेस्क, कार्यालय एफ.आई.आर., लेखन जी डी, आई जी आर एस, CCTNS आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई


मालखाने में छात्राओं को मालखाना भी दिखाया गया, एवं राइफल, बॉडीप्रोटक्टर, केनसील्ड आदि के बारे में भी बताया गया


l थाने के हवालात को भी दिखाया गया तथा महिला संबंधित समस्त हेल्प लाइन नम्बर तथा BNS एवं BNSS की भी सम्यक जानकारी दी गई।


इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया एवं धन्यवाद व्यापित किया गया।


इस अनूठे कार्यक्रम से आम जनमानस व पुलिस के बीच जो दूरी है\ वो कम होगी।


छात्राओं द्वारा अत्यंत ही उत्साहित होकर पुलिस की समस्त कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई, कार्यक्रम में AHTU से उपनिरीक्षक सच्चिदानंद दुबे द्वारा प्रतिभाग किया गया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।