अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बस्ती पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन पर नाबालिग छात्र आदर्श उपाध्याय की निर्मम हत्या का आरोप लगाया है।
दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
परिषद के विकास कसौधन के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
छात्रों ने SDM को ज्ञापन सौंपा और 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी भी दिया कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।