जिले मे धारा 84 BNSS अनुपालन में ग्राम सेठा के मां बेटी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी के घर कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा डुग्गी मुनादी करते हुए उद्घोषणा की गई व नोटिस चस्पा किया गया।
आज दिनांक 18.01.2025 को पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंद के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह*
के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी महोदय हर्रैया/कलवारी संजय सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महोदय कप्तानगंज उपेंद्र कुमार मिश्र के
कुशल पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय पंजीकृत *मु अ सं 215/2024 धारा 103(2),238, 326g, 3(5), 61(2) BNS* में फरार चल रहे
अभियुक्तगण कमलेश उर्फ विलोदर पुत्र स्वर्गीय राममिलन, कौशल चंद्र पुत्र कमलेश, रंजना उर्फ मालती पत्नी कमलेश निवासीगढ़ सेठा थाना
कप्तानगंज जनपद बस्ती जो गिरफ्तार होने के डर से फरार चल रहे हैं
इसके संबंध में कल दिनांक 17.01.2025 को माननीय न्यायालय CJM बस्ती के आदेश के अनुक्रम में धारा 84 BNSS के अंतर्गत अधिपत्र जारी किया गया
जिसके अनुपालन में आज दिनांक 18.01.2025 थाना प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र कुमार मिश्रा व उपनिरीक्षक सुरेश कुशवाहा, कांस्टेबल
यशवंत यादव कांस्टेबल रमेश चौहान महिला कांस्टेबल निशा चौहान, हेड कांस्टेबल सतवंत शाही व कांस्टेबल पंकज सिंह द्वारा ग्राम सेठा में पहुंचकर अभियुक्तगण के घर पर नोटिस चस्पा किया गया
व गांव में डुग्गी मुनादी करते हुए उद्घोषणा की गई की गई निश्चित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित ना हुए तो धारा 83 के तहत कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।