मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : मां बेटी हत्याकांड में एक और आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

यूपी,बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सेंठा गांव में बीती 4 दिसंबर को मां-बेटी की हत्या कर फरार मुख्य आरोपी राजन उर्फ राजेश उपाध्याय (32) को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर से धर दबोचा है।आप को बता…

बस्ती न्यूज़ : मां बेटी हत्याकांड में एक और आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार
बस्ती न्यूज़ : मां बेटी हत्याकांड में एक और आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

यूपी,बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सेंठा गांव में बीती 4 दिसंबर को मां-बेटी की हत्या कर फरार मुख्य आरोपी राजन उर्फ राजेश उपाध्याय (32) को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर से धर दबोचा है।


आप को बता दे कि आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।


आरोपी को बस्ती पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले में पहले चार आरोपियों को पकड़ चुकी है।


मामल में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ACP भरत पटेल ने बताया कि वांछित आरोपी राजन उर्फ राजेश ने प्राथमिक पूछताछ में दोहरी हत्या का आरोप कबूला है।


पिछले तीन दिसंबर को आरोपी राजन ने अन्य आरोपी कमलेश कुमार, कौशलचंद्र, करुणाकर उर्फ लल्लन, शांतिदेवी, रंजना, शिल्पा और अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गोदावरी देवी और सौम्या की हत्या का आरोप कबूला है।


दोनों के शव को घर में ही जला भी दिया था।


एसीपी पटेल ने बताया कि मृतका गोदावरी आरोपी राजन की रिश्ते में मां है।


मृतका सौम्या बहन है। राजन के पिता अवधेश ने दो विवाह किए थे।


उनकी पहली पत्नी से करुणाकर बेटा है। पिता अवधेश का निधन हो गया है।


उन्होंने मरने से पूर्व एक वसीयत की है, जिसमें उन्होंने करीब 17 बीघा जमीन पत्नी गोदावरी देवी और बेटी सौम्या के नाम की है।


राजन और करुणाकर को डेढ़ बीघा जमीन दी। आरोपियों ने षडयंत्र रचते हुए मिलकर 3 दिसंबर की रात को गोदावरी व सौम्या की हत्या कर दी और शव को जला दिया।


अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने बताया कि आरोपी को अहमदाबाद के पास के बरेज गांव से पकड़ा गया है.


पटेल ने बताया कि आरोपी पहले अहमदाबाद में काम कर चुका था और वहां के इलाकों से परिचित था, इसीलिए उसने वहां छिपने का फैसला किया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।