मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : शासन के प्राथमिकताओं के विकास कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नही

शासन के प्राथमिकताओं के विकास कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नही होगी। मण्डलीय अधिकारी विभाग में संचालित लाभपरक योजनाओं का प्रत्येक दशा में पात्र व्यक्ति को चिन्हित कर लाभ अवश्य…

बस्ती न्यूज़ : शासन के प्राथमिकताओं के विकास कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नही
बस्ती न्यूज़ : शासन के प्राथमिकताओं के विकास कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नही — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

शासन के प्राथमिकताओं के विकास कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नही होगी। मण्डलीय अधिकारी विभाग में संचालित लाभपरक योजनाओं का प्रत्येक दशा में पात्र व्यक्ति को चिन्हित कर लाभ अवश्य पहुॅचायें। उक्त निर्देश ???ण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने मण्डलीय विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये है। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि जो परियोजनाए पूर्ण हो चुकी है, उन्हें तत्काल सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाय। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए उन्होने संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी को निर्देश दिया कि शासनमंशानुरूप शतप्रतिशत कार्य को पूर्ण कर लिया जाय।


मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री शादी विवाह योजना, कन्या विवाह सहायता योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कोई भी पात्र आवेदन किसी भी स्तर पर लम्बित ना रहें। उन्होने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की श्रेणी ’ए’ है, ऐसे विभाग ‘ए’ प्लस श्रेणी में आने का प्रयास करें और ‘ए’ प्लस वाले यथास्थिति को बनाये रखें। संचारी रोग की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको जो दायित्व मिला है, उसे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनायें।


बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त बलराम कुमार ने किया। इसमें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, महेन्द्र सिंह तंवर, राजा गणपति आर, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, जयकेश त्रिपाठी, जयेन्द्र कुमार, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, तीनों जिलों के सीएमओ, डीएफओ जयप्रकाश, डीपीआरओ रतन कुमार, पीओ डूडा सुनीता सिंह सहित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।