Basti news: तहसील व ब्लाकों के बीच धक्के खा रहे जन्म प्रमाण पत्र के आवेदक , जिम्मेदार टस से मस नहीं
बस्ती: सरकार भले ही आम जनमानस को त्वरित एवं सस्सी सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करती है परन्तु सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत कुछ अलग और चौंकाने वाले है । जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक तहसील व…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Basti news: तहसील व ब्लाकों के बीच धक्के खा रहे जन्म प्रमाण पत्र के आवेदक , जिम्मेदार टस से मस नहीं | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: सरकार भले ही आम जनमानस को त्वरित एवं सस्सी सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करती है परन्तु सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत कुछ अलग और चौंकाने वाले है । जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक तहसील व ब्लाकों के बीच फुटबाल बने धक्के खा रहे हैं तथा फाइलें बाबू दबाए बैठे हैं और एक सप्ताह में होने वाला काम तीन महीने में भी नहीं हो पा रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद में जन्म से ज्यादा मुश्किलें जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही हैं , आवेदक तहसील मुख्यालय व ब्लाकों के बीच फुटबाल बने धक्के खा रहे हैं और बाबू सुविधा शुल्क की चाहत में फाइल दबाए बैठे हैं और तीन - तीन महीने से भी ज्यादा समय जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में लग रहे हैं । सामान्य व सीधे - साधे आवेदकों के आवेदन पत्र ही गायब हो जा रहे हैं ।
समाज में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर जो भ्रान्तियां चल रही हैं वह आजाद भारत में किसी कलंक से कम नहीं है । प्रशासनिक उदासीनता के चलते जन्म प्रमाण पत्र बनवाना टेढ़ी खीर सा हो गया है । क्षेत्र के जागरूक लोगों में धर्मराज , उमेश यादव , संजय चौधरी , जितेन्द्र कुमार , दिनेश आदि ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को और सरल एवं पारदर्शी बनाने की माँग किया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।