मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : 12 घण्टे में 128 विज्ञज्ञन प्रयोग करके बस्ती के आर्यन ने बनाया विश्व रिकार्ड

बस्ती के नौनिहाल पुराना डाकखाना निवासी पेंशनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय एवं चन्द्रकला के सुपौत्र आर्यन उपाध्याय का गुजरात में डंका बज रहा है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना…

बस्ती न्यूज़ : 12 घण्टे में 128 विज्ञज्ञन प्रयोग करके बस्ती के आर्यन ने बनाया विश्व रिकार्ड
बस्ती न्यूज़ : 12 घण्टे में 128 विज्ञज्ञन प्रयोग करके बस्ती के आर्यन ने बनाया विश्व रिकार्ड — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती के नौनिहाल पुराना डाकखाना निवासी पेंशनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय एवं चन्द्रकला के सुपौत्र आर्यन उपाध्याय का गुजरात में डंका बज रहा है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर आर्यन ने अपने माता पिता, बाबा, शिक्षकों और समूचे बस्ती जनपद को गौरवान्वित किया है। आर्यन की सफलता पर लोग उसे बधाइयां दे रहे हैं


आर्यन अपने माता पिता (डा. अजय, एवं डा. गायत्री) के साथ गुजरात के भूरूच में रहकर स्कूली शिक्षा ले रहे हैं। आर्यन अभी 4 वर्ष 10 माह और 06 दिन के हैं। आर्यन ने लगातार 12 घण्टे में 128 विज्ञान प्रयोग करके इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में नया विश्व रिकार्ड बनाया है। आर्यन की सफलता पर सेवानिवृत्त पेंशनर्स एसोसियेशन और अनेक गणमान्यों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। आर्यन का यह पांचवां वर्ल्ड रिकर्ड है। इससे पहले मात्र माह की उम्र में आर्यन ने पहला वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर सभी को चकित कर दिया था। पेंशनर्स कक्ष में आर्यन के बाबा नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने सभी का मुंह मीठा कराकर आर्यन के उज्ज्वल भविष्य के लिये आशीर्वाद मांगा।


इस अवसर पर बधाइयां देने वालों में प्रमुख रूप से मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती, उदय प्रताप पाल, राजेन्द्रनाथ तिवारी, सोहन सिंह, विपिन बिहारी त्रिपाठी, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, इंजी. देवी प्रसाद शुक्ल, राध्योश्याम तिवारी, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, प्रेमशंकर लाल, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, आरपी सिंह, छोटेलाल यादव, ओम्रपकाश मिश्र, रामशब्द पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, रामप्रसाद त्रिपाठी, सतनाम सिंह, सबाष श्रीवास्तव, मुनीश चन्द्र श्रीवास्तव, इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, विश्वदेव दूवे, अशोक त्रिपाठी, जियालाल तथा परिवार के अवधेश कुमार उपाध्याय, दिवाकर प्रसाद, प्रभाकर प्रसाद, अरूण कुमार, अभिषेक कुमार, आदर्श कुमार, अमन कुमार, इशिता, अनिकेत आदि शामिल हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।