मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती के आशीष पांडेय ने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया

बस्ती। प्रयाग विश्वविद्यालय में संपन्न होने वाले गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टेक मैराथन कंपटीशन 2024 कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती (यू. पी.) के भैया आशीष पा…

बस्ती के आशीष पांडेय ने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया
बस्ती के आशीष पांडेय ने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। प्रयाग विश्वविद्यालय में संपन्न होने वाले गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टेक मैराथन कंपटीशन 2024 कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती (यू. पी.) के भैया आशीष पांडेय ने अग्रिम सेना मुख्यालय और अग्रिम सीमा पेट्रोलिंग रोबोट को सबसे पहले 17 साल की उम्र में बनाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया है।


इस क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ मध्य विद्यालय रामबाग बस्ती के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह को राष्ट्रपति भवन से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें आगामी 26 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले भव्य सामयिक वार्षिक पुरस्कार समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह को भैया आशीष पांडे के साथ आमंत्रित किया गया है।


अजय कुमार सिंह राष्ट्रपति के प्रेस सचिव द्वारा यह पत्र भेजा गया है, जिसमें राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले भव्य वार्षिक पुरस्कार समारोह में छात्र आशीष पांडेय के साथ उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। भैया आशीष पांडेय ने विश्व रिकॉर्ड बनाने में शानदार उपलब्धि हासिल की है। अब अगले वर्ष 2025 से आशीष पांडेय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टेक मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी पत्र में भैया आशीष पांडेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।


आशीष पांडेय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक डॉ. एस. पी. सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी व प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह सहित सभी पदाधिकारियों तथा आचार्यों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।