मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : कागजातों को जांच कराने को कहा तो आटो यूनियन अध्यक्ष को मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती । आटो रिक्शा जन कल्याण समिति जिलाध्यक्ष मो. हारून को शुक्रवार को दिन में लगभग 7 बजे 25 आटो रिक्शा चलवाने वाले मोईज पुत्र मुस्लिम निवासी मिल्लतनगर थाना कोतवाली ने अज्ञात लोगोें के साथ पुरानी बस्…

बस्ती न्यूज़ : कागजातों को जांच कराने को कहा तो आटो यूनियन अध्यक्ष को मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार
बस्ती न्यूज़ : कागजातों को जांच कराने को कहा तो आटो यूनियन अध्यक्ष को मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बस्ती । आटो रिक्शा जन कल्याण समिति जिलाध्यक्ष मो. हारून को शुक्रवार को दिन में लगभग 7 बजे 25 आटो रिक्शा चलवाने वाले मोईज पुत्र मुस्लिम निवासी मिल्लतनगर थाना कोतवाली ने अज्ञात लोगोें के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के इण्डियन कानवेन्ट स्कूल के पीछे घर में घुसकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दिया। इससे आक्रोशित आटो चालकों ने संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही मो. हारून और उनके परिजनों के जान माल की सुरक्षा करायी जाय।


प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से समिति के संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष मो. इम्तियाज ने संयुक्त रूप से बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश के अनुरूप जनपद में टेम्पो और ई- रिक्शा चालकों की सघन जांच चल रही है। इस पर समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आग्रह किया कि शिविर लगाकर टेम्पो, ई- रिक्शा कागजातांे की जांच पूरी करा लिया जाय और टेम्पो चालकों का उत्पीड़न न हो। ए.आर.टी.ओ. ने समिति के आग्रह पर शिविर लगवाया किन्तु मोईज ने इसके विरोध किया। मो. हारून ने मोईज से आग्रह किया था कि अपने टेम्पों के कागजातों की जांच करवा लो, इसी बात को लेकर मोईज ने मो. हारून पर हमला करा दिया। इससे टेम्पो चालकों में रोष है।


एसपी को ज्ञापन देने वालों में हयात मोहम्मद उर्फ ‘टी.टी’, अकबर अली, गोपाल जी गुप्ता, सोनू कुमार राठौर, वारिस अली आदि शामिल रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।