Basti news - लेखपाल के ऊपर लगा पचास हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप
बस्ती: राजस्व विभाग भ्रष्टाचार को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है । जनपद में कई राजस्वकर्मी रंगेहाथ पकड़े जाने पर जेल की हवा भी खा चुके हैं फिर भी विभाग अपने गिरेबान में झाँकने की जरूरत नहीं महसूस क…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Basti news - लेखपाल के ऊपर लगा पचास हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: राजस्व विभाग भ्रष्टाचार को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है । जनपद में कई राजस्वकर्मी रंगेहाथ पकड़े जाने पर जेल की हवा भी खा चुके हैं फिर भी विभाग अपने गिरेबान में झाँकने की जरूरत नहीं महसूस कर रहा है जिसका परिणाम है कि जनपद के हर्रैया तहसील में फिर एक लेखपाल के ऊपर पचास हजार रुपये रिश्वतखोरी का आरोप लगा है।
शिकायतकर्ता अनिल कुमार शुक्ला निवासी महादेवरी ने जिला अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि भूँमाफिया राजकुमार ने लेखपाल अवधेश भारती को पचास हजार रुपया रिश्वत देकर , प्रधान व लेखपाल को विश्वास में लेकर प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर कब्जा कर रखा है व बाउण्ड्रीवाल निर्माण के समय निर्माणकर्ता द्वारा विद्यालय की चार मीटर जमीन छोड़कर चहारदीवारी का निर्माण करवाया गया है । लेखपाल के ऊपर अविश्वास जताते हुए शिकायतकर्ता ने लिखा है कि लेखपाल अवधेश भारती भूँ माफिया से मिले हुए हैं जिसके कारण अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है अतः मामले में किसी दूसरे लेखपाल से पैमाइश कराकर मामले का निस्तारण कराए जाने की मांग शिकायतकर्ता ने किया है हलाँकि आइजीआरएस रिपोर्ट में आरोपी लेखपाल ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।