बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल पेट्रोल पंप के पास एक हिंदू युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने की सूचना मिलने पर, दुबौलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने मुकदमा संख्या 77/2025 धारा 352, 354 भादवि के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी सिद्दकी आलम उर्फ शाह आलम पुत्र अमीरुल्लाह, ग्राम बैरागल को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कीं।
पुलिस टीम ने 01.05.2025 को रात 9:32 बजे सेमरा चौराहे के पास से आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने कहा कि ऐसे अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, SSI सुरेन्द्र प्रताप सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
रिपोर्ट –
वेदप्रकाश चौधरी