बस्ती न्यूज़ : सूर्या कैंपस में धूमधाम से मना कबीरनगर के चर्चित व्यवसाई एवम् युवा समाजसेवी दानिश खान का जन्मदिन
संतकबीरनगर के चर्चित व्यवसाई एवम् युवा समाजसेवी दानिश खान का जन्मदिन बुधवार को सूर्या कैंपस में बड़े धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में जिले की जानी-मानी हस्तियां, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और शु…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : सूर्या कैंपस में धूमधाम से मना कबीरनगर के चर्चित व्यवसाई एवम् युवा समाजसेवी दानिश खान का जन्मदिन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
संतकबीरनगर के चर्चित व्यवसाई एवम् युवा समाजसेवी दानिश खान का जन्मदिन बुधवार को सूर्या कैंपस में बड़े धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में जिले की जानी-मानी हस्तियां, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने सहयोगियों के साथ सूर्या कैंपस में दानिश खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर और फूल-मालाएं पहनाकर दानिश खान को जन्मदिन की बधाई दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी दानिश खान को फूल माला पहनाकर और केक खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ और मीडियाकर्मियों ने भी उन्हें बुके भेंट कर बधाइयां दिया।
युवा समाजसेवी दानिश खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि दानिश खान हमारे छोटे भाई जैसे हैं। वे हमारे परिवार और दिल के बेहद करीब हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। डा चतुर्वेदी ने कहा कि अपनी कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार कुशलता से दानिश ने कम उम्र में ही समाज में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल किया है। समाज के पीड़ित और उपेक्षित त???के के लिए ये सदैव तत्पर रहते हैं। आने वाले दिनों में ईश्वर उनके बेहतर स्वास्थ के साथ ही समाज को आगे बढ़ाने के उनके संकल्प को और मजबूत करे। दानिश खान को सूर्या के वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, गोलू वर्मा सहित तमाम लोगों ने केक खिला कर जन्मदिन की बधाई दिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।