मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दीपिका पादुकोण का रेड अंदाज़ देख रह गए सब दंग

मुंबई (अनिल बेदाग) : दीपिका पादुकोण ना सिर्फ भारत की टॉप एक्ट्रेस हैं बल्कि एक ग्लोबल आइकन भी हैं, जो इंटरनेशनल लग्ज़री वर्ल्ड में इंडिया की पहली ग्लोबल लग्ज़री ब्रांड एंबेसडर बनकर दमदार मौजूदगी दर्ज…

दीपिका पादुकोण का रेड अंदाज़ देख रह गए सब दंग
दीपिका पादुकोण का रेड अंदाज़ देख रह गए सब दंग | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : दीपिका पादुकोण ना सिर्फ भारत की टॉप एक्ट्रेस हैं बल्कि एक ग्लोबल आइकन भी हैं, जो इंटरनेशनल लग्ज़री वर्ल्ड में इंडिया की पहली ग्लोबल लग्ज़री ब्रांड एंबेसडर बनकर दमदार मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। सालों में वो इंडियन रिप्रेजेंटेशन की एक पावरफुल पहचान बन गई हैं, जो सिनेमा की बेहतरीन अदाकारी और फैशन की ग्लोबल समझ को खूबसूरती से साथ लेकर चलती हैं। दीपिका इस बदलाव की पहली झलक थीं, जब उन्होंने 2017 में इतिहास रचते हुए एक ग्लोबल लग्ज़री ब्रांड की पहली इंडियन फेस बनकर शुरुआत की। ये वो मोड़ था जहां से इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रांड्स ने इंडियन टैलेंट को देखने का नजरिया बदला और कई लोग इस पहले कदम का हिस्सा बनने लगे।
 
उनकी ये अपॉइंटमेंट इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रांड्स की सोच में बड़ा बदलाव लेकर आई, जिसमें इंडिया को भी अब अहमियत मिलने लगी। हाल ही में दीपिका स्वीडन के स्टॉकहोम में  एन इक्विलिब्रे कार्टियर हाई ज्वेलरी इवेंट में पहुंचीं, जहां वो लाल ड्रेस में एकदम रॉयल लग रही थीं। उन्होंने अपने बाल खुले और स्लीक रखे थे और कार्टियर की हाई ज्वेलरी पहनी थी। इस इवेंट में उनके साथ जोई सलदाना समेत कई इंटरनेशनल चेहरे भी नजर आए।
 
 दीपिका इससे पहले भी कार्टियर के कई गाला इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं, जैसे अबू धाबी में हुए उनके एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में, जहां वो कार्टियर की बेशकीमती ज्वेलरी में नजर आई थीं। इस बार भी स्टॉकहोम में हो रहे हाई-फैशन गाला के लिए उन्होंने इसी ब्रांड के शानदार ज्वेलरी पीस को चुना। फ्रेंच लग्ज़री ज्वेलरी ब्रांड कार्टियर की ओर से ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनने वाली पहली भारतीय चेहरा दीपिका पादुकोण फिलहाल इस बड़े इवेंट में शिरकत कर रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस एकदम दीवाने हो गए हैं।
 
दीपिका पादुकोण की ग्लोबल पहचान, जो उनकी संस्कृति से जुड़ाव और दमदार फिल्मों से बनी है, ने इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रांड्स को ये समझाने में बड़ी भूमिका निभाई है कि इंडियन मार्केट की ताकत कितनी बड़ी है। इंटरनेशनल इवेंट्स में उनकी मौजूदगी दिखाती है कि वो ग्लोबल लग्ज़री वर्ल्ड में लगातार अपना असर छोड़ रही हैं। कार्टियर की ग्लोबल एम्बेसडर के तौर पर दीपिका आज इंडियन स्टाइल और पावर
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।