मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लिम्‍का ने पार किया 2800 करोड़ रूपए का आंकड़ा

मुंबई (अनिल बेदाग): कोका-कोला इंडिया के लोकप्रिय देशी पेय लिम्‍का ने वर्ष 2024 में 2800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतभर में दमदार प्रदर्शन के साथ इसने लेमन-लाइम कैटेगरी को नई ऊंचाइयों पर…

लिम्‍का ने पार किया 2800 करोड़ रूपए का आंकड़ा
लिम्‍का ने पार किया 2800 करोड़ रूपए का आंकड़ा | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग): कोका-कोला इंडिया के लोकप्रिय देशी पेय लिम्‍का ने वर्ष 2024 में 2800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतभर में दमदार प्रदर्शन के साथ इसने लेमन-लाइम कैटेगरी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। लिम्‍का पिछले पांच दशकों से गर्मियों में ताजगी का पर्याय बना हुआ है – इसके बादलों जैसे बुलबुले और अनोखे लाइम-एन-लेमनी स्वाद ने इसे हर उम्र के लोगों की पसंद बना दिया है।
 
1971 में शुरू हुई लिम्‍का ने कंपनी के स्पार्कलिंग पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत किया है। शहरी और ग्रामीण, दोनों बाजारों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। आज यह ब्रांड दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे प्रमुख राज्यों में दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज कर रहा है और पारंपरिक व्यापार के साथ-साथ नए खुदरा प्रारूपों में भी अपना हिस्सा बढ़ा रहा है।
 
लिम्‍का की इस स्थायी सफलता के पीछे इसके रचनात्मक और आधुनिक ब्रांड अभियान हैं, जो इसकी विरासत को बनाए रखते हुए इसे आज के उपभोक्ताओं के बीच भी प्रासंगिक बनाए रखते हैं। वर्ष 2025 में लिम्‍का ने तृप्ति डिमरी के साथ नया कैम्‍पेन लॉन्च किया, जिसने ताजगी को एक नए अंदाज में पेश किया। यह अभियान उपभोक्ताओं को लिम्‍का के खास पलों की नई ऊर्जा और ताजगी का दोबारा अनुभव करने के लिए प्रेरित करता है – जो एहसास सिर्फ लिम्‍का ही दे सकता है।
 
डेवलपिंग मार्केट्स, कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया में फ्रैंचाइज़ ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट विनय नायर ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा से ऐसे ब्रांड बनाना रहा है जो सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी और उनकी साझा यादों का हिस्सा बनें। लिम्का की कहानी फिर से उभरने, खुद को नए सिरे से गढ़ने और उत्कृष्टता की खोज की कहानी है। हमारी सफलता की बुनियाद एक सीधी लेकिन असरदार रणनीति पर टिकी है — उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों के हिसाब से उत्पाद बनाना, शहरी और ग्रामीण भारत में वितरण बढ़ाना और ऐसे मार्केटिंग अभियान चलाना जो जुनून और उद्देश्य को जोड़ते हों। हम इस गति को बनाए रखने और लाखों उपभोक्ताओं के लिए लंबे समय तक मूल्य प्रदान करने को लेकर उत्साहित हैं।”
 
भारत की बदलती जीवनशैली के साथ लिम्का भी आगे बढ़ा है। 2024 में लिम्का ने एडवांस्ड हाइड्रेशन कैटेगरी में कदम रखते हुए लिम्का ग्लूकोचार्ज लॉन्च किया – एक फंक्शनल बेवरेज जिसमें ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल हैं, जो आज के सक्रिय उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इसके लॉन्च अभियान में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपने संकल्प और प्रेरणादायक संदेश से लाखों लोगों को प्रभावित किया – चाहे वे खिलाड़ी हों या रोज़मर्रा के जीवन में अपने संघर्ष लड़ने वाले आम लोग।
 
उत्कृष्टता के प्रति यह प्रतिबद्धता सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं है। यही भावना लिम्का के स्वभाव में भी दिखती है – एक ऐसा ब्रांड जो हमेशा से असाधारण भारतीय उपलब्धियों को पहचान देने और उनका उत्सव मनाने में विश्वास रखता आया है। इसी सोच से 1990 में 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की शुरुआत हुई, जो ब्रांड की विचारधारा का विस्तार है। खेल की उपलब्धियाँ हों या कला की, यह किताब देश के लोगों को बड़ा सोचने और सपने देखने के लिए लगातार प्रेरित करती है।
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

बिजनेस की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।