बस्ती न्यूज़ : भाजपा नेता राकेश चतुर्वेदी ने ‘युग’ को दिया आशीर्वाद, अंकुर वर्मा से कई मुद्दों पर चर्चा
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के पुत्र युग के प्रथम जन्मोत्सव पर शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाज…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : भाजपा नेता राकेश चतुर्वेदी ने ‘युग’ को दिया आशीर्वाद, अंकुर वर्मा से कई मुद्दों पर चर्चा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के पुत्र युग के प्रथम जन्मोत्सव पर शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं से लेकर आम आदमी की जुटान हुई। खास बात यह कि अंकुर वर्मा के सुखद अवसर पर लोग दलीय प्रतिबद्धताओं को ताक पर रखकर पहुंचे और युग को आशीर्वाद दिया। इसी कड़ी में पूर्व ब्लाक प्रमुख नाथनगर और भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश चतुर्वेदी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे, युग को आशीर्वाद दिया और अंकुर वर्मा से शिष्टाचार भेंट किया। कार्यक्रम के बीच अंकुर वर्मा और राकेश चतुर्वेदी ने शहर के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा किया। राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि मण्डल होने के बाद भी अभी तक शहर की जनता अनेक सुविधाओं से वंचित है। विशेषकर जाम बड़ी समस्या है। इसका निराकरण ढूढना ही होगा। राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि पचपेड़िया मार्ग पर अनेक विद्यालय है और स्कूल जाने के साथ छुट्टी के समय जो जाम लगता है उसमें छात्रों से लेकर नागरिकों तक को घंटों प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर राकेश चतुर्वेदी के साथ संजीव पाण्डेय, मनीष मिश्र, जितेन्द्र यादव "जीत", दिलीप पाण्डेय, चन्द्रमणि पांडेय सुदामा, पिंटू तिवारी, अमित मिश्र, सौरभ पाण्डेय, दिग्विजय यादव आदि शामिल रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।