मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :मनवर नदी के तट गुलरिहवा घाट दाह संस्कार स्थली पर चलाया स्वच्छता अभियान

मनवर नदी के तट गुलरिहवा घाट दाह संस्कार स्थली पर चलाया स्वच्छता अभियान मनवर की स्वच्छता के लिये सामूहिक प्रयास जरूरी- गौहर अलीरविवार को सामाजिक कार्यकर्ता पेड़ वाले बाबा गौहर अली के संयोजन में हर्रैया…

बस्ती न्यूज़ :मनवर नदी के तट गुलरिहवा घाट दाह संस्कार स्थली पर चलाया स्वच्छता अभियान
बस्ती न्यूज़ :मनवर नदी के तट गुलरिहवा घाट दाह संस्कार स्थली पर चलाया स्वच्छता अभियान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

मनवर नदी के तट गुलरिहवा घाट दाह संस्कार स्थली पर चलाया स्वच्छता अभियान मनवर की स्वच्छता के लिये सामूहिक प्रयास जरूरी- गौहर अली


रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता पेड़ वाले बाबा गौहर अली के संयोजन में हर्रैया तहसील क्षेत्र में मनवर नदी के तट गुलरिहवा घाट जहां लोग आकर दाह संस्कार करते हैं स्वच्छता अभियान चलाया गया ।


गौहर अली ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लोग गुलरिहवा घाट पर अंतिम संस्कार करने तो आते हैं किन्तु साफ-सफाई का अभाव है।


कहा कि  दाह संस्कार के बाद स्वच्छता की जरूरत है जिससे नदियों की पवित्रता भी बनी रहे। मनवर इस क्षेत्र की लाइफ लाइन और आस्था का केन्द्र है


किन्तु वह उपेक्षा का शिकार है। इसे देखकर स्थानीय नागरिकों के माध्यम से स्वच्छता की पहल की गई।


गौहर अली ने कहा कि मनवर नदी की स्वच्छता और घाटों की सफाई के लिये वृहद अभियान चलाये जाने की जरूरत है।


ग्राम प्रधान रोशन अली, जितेंद्र कुमार,विजय सिंह, महेश दुबे आदि ने मनवर तट स्थित गुलरिहवा शमशान घाट पर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को सराहा।


ज्ञात रहे कि सामाजिक कार्यकर्ता पेड़ वाले बाबा गौहर अली पौधरोपण, उनकी देख रेख के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर समय-समय पर संदेश देते रहते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।