मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उप…

बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ
बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि शिक़ायतकर्ताओं से अधिकारी सहजता से बात करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें।


उन्होने कहा कि समस्याओं के निस्तारण करते समय अधिकारी शिकायतकर्ताओं से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करके इस बात को भी सुनिश्चित कर ले कि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिली है या नहीं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि भूमि सम्बन्धी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में समय से पहुँचे और जनसमस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करें।


उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 15, पुलिस 09, विकास 07, चकबन्दी 04, पूर्ति 03 तथा अन्य के 07 मामलें आये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय सिंह, डीएफओ जयप्रकाश, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, ईओ नगरपालिका सुनिष्ठा सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येन्द्र भूषण तिवारी, तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।