मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : कांग्रेस नेता ने ज्ञापन सौंपकर उठाया गनेशपुर नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा

नगर पंचायत गनेशपुर में मूलभूत सुविधाओं की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापननगर पंचायत गनेशपुर में मूल भूत सुविधाओं का अभाव, सीएम को भेजा ज्ञापनबस्ती, 07 जनवरी। कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव…

बस्ती न्यूज़ : कांग्रेस नेता ने ज्ञापन सौंपकर उठाया गनेशपुर नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
बस्ती न्यूज़ : कांग्रेस नेता ने ज्ञापन सौंपकर उठाया गनेशपुर नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

नगर पंचायत गनेशपुर में मूलभूत सुविधाओं की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन


नगर पंचायत गनेशपुर में मूल भूत सुविधाओं का अभाव, सीएम को भेजा ज्ञापन


बस्ती, 07 जनवरी। कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को


सम्बोधित ज्ञापन भेजकर नगर पंचायत गनेशपर में मूलभूत सुविधायें मुहैया मराने की मांग किया है।


कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि नगर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं,


जगह जगह गड्ढे है जो राहगीरों के लिये मुसीबत बने हैं।


इसके साथ ही नाली, खड़न्जा, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध नही है।


सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन कमीशनखोरी की भेंट चढ़ रहा है।


अभी तक नगर पंचायत क्षेत्र में किसी को इसका लाभ नही मिला है।


इतना ही नही भीषण ठंड में कहीं भी अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था नही है।


नगर पंचायत मे मूलभूत सुविधाओं के न होने से खास तौर से उन लोगों को ज्यादा समस्या हो रही है जो गरीब और बेसहारा हैं।


मंजू पाण्डेय ने उपरोक्त समस्याओं के निराकरण के लिये शासन स्तर से ठोस पहल किये जाने की मांग की है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।