मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : देशमुख सभागार में इफको बस्ती द्वारा तरल नैनो यूऱिया, नैनो डीएपी पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया, बस्ती के नाना जी देशमुख सभागार में इफको बस्ती द्वारा तरल नैनो यूऱिया, नैनो डीएपी पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको के उप…

बस्ती न्यूज़ : देशमुख सभागार में इफको बस्ती द्वारा तरल नैनो यूऱिया, नैनो डीएपी पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
बस्ती न्यूज़ : देशमुख सभागार में इफको बस्ती द्वारा तरल नैनो यूऱिया, नैनो डीएपी पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया, बस्ती के नाना जी देशमुख सभागार में इफको बस्ती द्वारा तरल नैनो यूऱिया, नैनो डीएपी पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको के उप महाप्रबंधक डॉ. आर.के. नायक ने अपने संबोधन में कहा कि इफको के नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग से मृदा के स्वास्थ्य में सुधार, जल एवं वायु प्रदूषण में कमी, फसल के उत्पादन व गुणवत्ता में वृद्धि तथा पारंपरिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी होती है। इफको द्वारा इस समय विकसित सल्फर वेंटोलाइट, जिंक सल्फेट, मोनोहाइड्रेट, मैग्नीशियम सल्फेट, बोरान एवं नेचुरल पोटाश उपलब्ध है, जो किसानों को बाजार में आसानी से मिल जाती है, और इसके प्रयोग से फसल के उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि होती है।


केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ पी.के. मिश्रा ने कहा कि ठोस उर्वरकों की अपेक्षा जल विलेय उर्वरकों के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि होती है। केंद्र के वैज्ञानिक आर. बी. सिंह ने कहा कि इसको बायो-डी कंम्पोजर के प्रयोग से फसलों के अवशेष और अन्य बायोवेस्ट से कंपोस्ट बनता है। मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की गतिविधियां बढ़ाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति और उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।


केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वी.बी. सिंह ने कहा कि इफको का सागरिका समुद्री शैवाल के रूप में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले हार्माेन से परिणाम स्वरुप पौधों की तीव्र विकास होता है। डॉ. प्रेम शंकर ने तरल कंर्जाटिया (एन.पी.के.) के द्वारा बीज उपचार, जड़ उपचार एवं मृदा उपचार किया जाता है, जिससे पैदावार बढती है। केन्द्र के वैज्ञानिक हरिओम मिश्रा ने नैनो यूरिया प्रयोग व इफको के खरपतवारनाषी उत्पादों के बारे में जानकारी दी और डॉ. अंजली वर्मा, गृह वैज्ञानिक ने पोषण वाटिका में  तरल नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इफको के एरिया मैनेजर शुभम ने इफको के अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर जिले के इफको के तमाम खुदरा विक्रेता, वितरक एवं प्रगतिशील कृषक सहित केन्द्र के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।