मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: मनरेगा में भष्ट्राचार, सिर्फ कागजों में हो रही मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति, धरातल पर नहीं दिख रहे मजदूर

बस्ती: विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आम तृतीय में मिट्टी पटाई कार्य के नाम पर मजदूरों की फर्जी हाजिरी के सहारे मनरेगा मे भ्रष्टाचार का खेल जारी है। विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के…

Basti news: मनरेगा में भष्ट्राचार, सिर्फ कागजों में हो रही मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति, धरातल पर नहीं दिख रहे मजदूर
Basti news: मनरेगा में भष्ट्राचार, सिर्फ कागजों में हो रही मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति, धरातल पर नहीं दिख रहे मजदूर | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आम तृतीय में मिट्टी पटाई कार्य के नाम पर मजदूरों की फर्जी हाजिरी के सहारे मनरेगा मे भ्रष्टाचार का खेल जारी है।  


विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत आमा तृतीय मे अधिकारियों की मिलीभगत होने से मनरेगा मजदूर धरातल छोड़ मनरेगा की उपस्थिति पंजिका के कागजों में उपस्थित हो रहें हैं। आनलाइन काम करते हुए दिखाये जा रहे मजदूरों की संख्या धरातल पर शून्य है। ग्राम पंचायत आमा तृतीय के राजस्व गांव अगया में मनरेगा योजना से राधा कृष्ण गौशाला परिसर मे मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है।मीडिया टीम के जमीनी पड़ताल में एवं ग्रामीणों के मुताबिक धरातल पर एक भी मजदूर काम करते नहीं दिख रहे है। ऐसे में धरातल से नदारद रहे मजदूरों की कागज़ों मे उपस्थिति से ब्लाक प्रशासन का अनजान रहना विकास का पोल खोलता नजर आ रहा है । बिना मजदूरों के धरातलीय उपस्थिति के कागजों में उपस्थिति दिखाकर धन का भुगतान लेने का मामला चर्चाओं में है और जिम्मेदार अपने कमीशन के इन्तजार में चुप्पी साधे मुँह न खोलने पर डटे हुए हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।