मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र संपन्न, एकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने दी शुभकामनाएं

बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र 2024-25 शुक्रवार की रात सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर चीनी मिल के एकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने सभी किसानों और मिल कर्मचारियों को बधाई दी और उनके योगदान की सर…

बस्ती न्यूज़ : बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र संपन्न, एकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने दी शुभकामनाएं
बस्ती न्यूज़ : बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र संपन्न, एकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने दी शुभकामनाएं — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बजाज चीनी मिल रुधौली का पेराई सत्र 2024-25 शुक्रवार की रात सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर चीनी मिल के एकाई प्रमुख विवेक तिवारी ने सभी किसानों और मिल कर्मचारियों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।


विवेक तिवारी ने अपने संबोधन में किसानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई करें, ताकि आने वाले सीजन में उत्पादन बेहतर हो सके। उन्होंने कहा, "गन्ना किसानों की मेहनत और समर्पण ही चीनी मिल की सफलता की कुंजी है। मिल प्रबंधन हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहेगा और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।"


चीनी मिल प्रशासन ने किसानों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई है, जिससे उन्हें गन्ने की उन्नत किस्मों, नवीनतम खेती तकनीकों और उर्वरकों के उपयोग की जानकारी मिल सके।


गौरतलब है कि इस पेराई सत्र के दौरान मिल ने उच्च गुणवत्ता वाली चीनी का उत्पादन किया और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए। स्थानीय किसानों ने भी मिल प्रशासन के सहयोग की सराहना की और भविष्य में अधिक उत्पादन के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।