मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti news: पंखे से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मची चीख-पुकार

बस्ती: जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने देखा तो उड़ गए होशमृतक की पह…

Basti news: पंखे से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मची चीख-पुकार
Basti news: पंखे से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मची चीख-पुकार | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।


परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

मृतक की पहचान विनोद उर्फ गोविंद गौतम (22 वर्ष), पुत्र दमरी प्रसाद के रूप में हुई है। जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो विनोद का शव वायरिंग के तार से पंखे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर घर में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा।


ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा स्थानीय थाना पैकोलिया को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मृतक के आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


गांव में शोक की लहर

युवक की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम छा गया है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।